Saturday, January 10, 2026

पीटीएस सागर में ‘सोशल डिफेंस इशयूज फाॅर पुलिस फंक्शनरीज़’ विषय पर दो दिवसीय बैबीनार का आयोजन सम्पन्न

Published on

पी.टी.एस. में पुलिस अधिकारियों का 02 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सागर। दिनांक 30.03.2021 एवं 31.03.2021 को पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) सागर के तत्वाधान में ‘‘सोशल डिफेंस इशयूज फाॅर पुलिस फंक्शनरीज़’‘ विषय पर दो दिवसीय बैबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें सागर जोन के विभिन्न जिलों से पुलिस अधीकारी/पुलिस कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुये।

पी.टी.एस. में पदस्थ सहा. जिला अभियोजन अधिकारी श्री अभिषेक बुंदेला ने बताया कि दिनांक 30.03.2021 को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डाॅ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय  के ‘‘समाज शास्त्र एवं सामाजिक न्याय विभाग‘‘ के वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. दिवाकर सिंह राजपूत द्वारा अपराधों के सामाजिक पहलु पर प्रकाश डाला गया जिसमें उन्होने अपराध होने के सामाजिक कारणों को बताया तथा हमारे सामाजिक ताने बाने के उन बिन्दुओं को रेखांकित किया जिनके बारे में अगर पुलिस पहले से ही सजग रहे तो काफी हद तक पुलिस अपराध होने के पहले ही अपराधों पर अंकुश लगा सकती है।
इसके उपरांत द्वितीय सत्र में पीटीएस सागर में पदस्थ श्री अभिषेक बुंदेला सहा. जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा पुलिस के समक्ष उत्पन्न होने वाली सामाजिक चुनौतियों का न्यायालयीन प्रक्रिया पर क्या प्रभाव पड़ता है ? इस संबंध में विस्तार से बताया तथा श्री शैलेन्द्र मार्टिन (डी.एस.पी) आंतरिक प्रशिक्षण द्वारा अपने अनुभव के आधार पर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान बताया गया।
दिनांक 31.03.2021  द्वितीय दिवस को प्रथम सत्र में डाॅ. राजीव जैन (मनोवैज्ञानिक) द्वारा अपराधियों की मानसिक अवस्था पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत समापन सत्र में श्री शैलेन्द्र मार्टिन (डी.एस.पी.) व्याख्याताओं का अभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टैक्नीकल टीम के प्रभारी निरीक्षक अफरोज खान, दिनेष साहू (उप निरीक्षक), अमित गौतम (उप निरीक्षक),  द्रोपदी साहू (ए.एस.आई.) तथा अश्वनी व्यास, फैजल, पवन का विशेष सहयोग रहा।

Latest articles

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही, इन 41 अपराधियों को किया जिला बदल

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही,  41 अपराधियों को किया जिला बदल जिले में शांति...

सागर IMA का CHC में रक्तदान शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ.साद, 52 घंटे यूनिट रक्त संग्रह

सागर। डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में...

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज- मनी सिंह 

माँ की छठवीं पुण्य तिथि पर मरीजों का किया जाएगा पूरी तरह निशुल्क इलाज-...

More like this

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला बदर 

कलेक्टर की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही : 41 अपराधियों को किया जिला...

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही, इन 41 अपराधियों को किया जिला बदल

सागर में प्रशासन की जंबो कार्यवाही,  41 अपराधियों को किया जिला बदल जिले में शांति...

सागर IMA का CHC में रक्तदान शिविर का आयोजन, अध्यक्ष डॉ.साद, 52 घंटे यूनिट रक्त संग्रह

सागर। डियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।