भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित ईट राईट प्रतियोगिता पर सागर में प्रशिक्षण सम्पन्न

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा आयोजित ईट राईट प्रतियोगिता के अंर्तगत सागर में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
सागर 06 फरवरी 2021/ भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ईट राईट चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन देश के 150 जिलों में किया जा रहा इसमें से सागर जिले को भी सम्मलित किया गया है । इसी प्रतियोगिता के एक टास्क के रूप में आज शनिवार को उपभोक्ता जागरूकता शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविन्द्र भवन सागर में किया गया है । जिसके प्रथम सत्र में ए.एन.एम. एवं आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ ।
इस सत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखलेश जैन , अपर कलेक्टर सागर रहे , साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुरेश बौद्ध जाटव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी राहुल सिंह राजपूत एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तथा रोटरी क्लब के सचिव एडवोकेट बीनू राणा उपस्थित थे

ईट राईट चैलेंज के अंर्तगत मौके पर ही चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता एवं मिलावट संबंधी जानकारी दी गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । इस सत्र में मुख्य अतिथि नगर विधायक  शैलेन्द्र जैन रहे विधायक श्री जैन द्वारा जिले में ईट राईट प्रतियोगिता की गतिविधियों पर आधारित डाक्यूमेंटरी फिल्म का शुभारंभ किया गया तथा इस कार्यक्रम की महत्वता पर प्रकाश डाला गया तथा इसे जनहित का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुऐ सफल बनाने की अपील की गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय सत्र में ईट राईट स्कूल टास्क को पूरा करने हेतु विभिन्न विद्यालयों से आये हुऐ शिक्षक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया । जिससे ईट राईट कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं की सहभागिता से एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके ।

गजेंद्र ठाकुर✍️ -9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here