स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में आज से नवीनतम शोध की प्रक्रिया पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार शुरू

0
स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में आज से अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार शुरू

स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में “Current Research Trends in Pharmacy, Engineering Agriculture, Science, Technology and Management During Pandemic (फार्मेसी इंजीनियरिंग कृषि विज्ञान प्रौद्योगिकी और वैश्विक आपदा के अन्तर्गत नवीनतम शोध की प्रक्रिया) विषय पर प्रबंधन, तकनीकी, कृषि विज्ञान एवं विज्ञान के तत्वाधान में दिनाँक 27 फरवरी 2021 को 10ः30 से दिनाँक 28 फरवरी 2021 तक अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार सुनिष्चित है। जिसके मुख्य अतिथि डाॅ.भरत शरण सिंह, अध्यक्ष निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग भोपाल एवं डाॅ. एलएल कोरी, अतिरिक्त संचालनक उच्च शिक्षा रहेंगे। विज्ञान द्वारा जुटाये हुए साधन और सुख इतने विपुल हैं और उसकी उपलब्धियाँ इतनी आश्चर्यजनक हैं विज्ञान के चमत्कारों से मानव का स्वाभिमान बढ़ा है। विज्ञान के प्रत्येक चरण जिसके अविष्कार और अनुसंधान तथा मानवीय बौद्धिक क्षमता का जो भी प्रस्फुटन वैष्विक आपदा में विभिन्न विषय विषेषज्ञों केे विचार से शैक्षिक जगत को उपलब्धि हुई उससे अवगत कराने हेतु हमें जिनका राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मार्गदर्शन मिलेगा – डाॅ.गुंजालो सेन्चेज़-डफ्यूज नीदरलैंड, डाॅ.व्ही.रविचन्द्रन मलेषिया, डाॅ.अष्विनी दीक्षित गुरू घासीदास यूनिवर्सिटी बिलासपुर, डाॅ.लीसा भोपाल, डाॅ.अभिषेक सिन्हा नीदरलैंड, डाॅ.गीथा चेन्नई, डाॅ.सिटौला बेनीप्रसाद नेपाल, डाॅ.व्ही.गनेशन इन्दौर, डाॅ.गुरोधन ओकराम इन्दौर, डाॅ.राजीव गुप्ता लखनऊ, डाॅ.मनीष वानजरी पुणे, डाॅ.रजनीष अनुपम सागर, डाॅ.रेखा सोलंकी सागर, डाॅ.जे.के.शर्मा जयपुर। इस अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार से आवश्यक ही शिक्षा जगत को लाभ प्राप्त होगा। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में आप सभी को सादर आमंत्रित करता है।

गजेंद्र ठाकुर-✍️ 9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here