महिला जागरूकता अभियान “सम्मान”का हुआ भानगढ़ में व्यापक स्तर पर आयोजन

सागर// मध्य प्रदेश शासन द्वारा व्यापक स्तर से चलाये जा रहे महिला जागरूकता अभियान (सम्मान) के अन्तगर्त कल एसडीओपी प्रिया गहरवार और थाना प्रभारी भानगढ़ उप निरी गौरव तिवारी द्वारा शासकीय हाई स्कूल भानगढ में समस्त जनप्रतिनिधियो क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ,आंगनवाडी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता,स्वसहायता समूह और शिक्षक एवं 200 करीब स्कूली छात्र छात्राओ की उपस्थित में उक्त कार्यक्रम रखा गया जिसमे महिलाओ पर हो रहे अपराधो की रोकथाम और बालक बालिकाओ के आत्म रक्षा के संबंध में संवाद के माध्यम से महिला जागरूकता के विषय पर चर्चा हुई इस आयोजन में सभी ने अपने अपने स्तर से सवाल किए जिसका बखूबी रूप से एसडीओपी प्रिय गहरवार ने उत्तर दिए

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक अतुल सिह के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक बीना विक्रम सिह के मार्ग दर्शन में किया गया

गजेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here