चंदन के पेड़ काटने वाले चोर पुलिस गिरफ्त में डेरे से लकड़ी बरामद

चंद के पेड़ काटने वाले  दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा पूछताछ के बाद उनके डेरों से चोरी गयी लकड़ी भी पुलिस ने बरामद की

सागर/सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 27.01.21 को अशोक कुमार पिता सदा प्रसाद मिश्रा उम्र 56 वर्ष निवासी पथरिया जाट ने रिपोर्ट लिखाई कि दिनांक 25-26.1.21 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उनके पथरिया जाट स्थित खेत से तीन चंदन के पेड़ काट लिए इसकी कीमत करीब ₹50000 है । थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि थाना पर अपराध क्र 15/21 धारा 379 ipc कायम कर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल पारधियों के डेरों पर दविश दी व दो पारदी हिरासत में लिए गए जिनके नाम सकेत पिता ठगा पारधी उम्र 33 साल निवासी ग्राम बूढा जिला कटनी व राज कुमार पिता बजाख लाल पारदी 23 साल निवासी बिरुहली जिला कटनी संदेहियों की निशानदेही से उसके डेरा के पास खंती से चोरी किया गया चंदन कीमती करीब ₹50000 का जप्त किया गया आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो न्यायालय पेश किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here