अगले सप्ताह से प्रारंभ करें इन कक्षाओं के विद्यालय कहा सागर कलेक्टर ने

अगले सप्ताह से प्रारंभ करें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय : कलेक्टर श्री सिंह

अगले सप्ताह से जिले के समस्त हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रारंभ करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि कोविड-19 के कारण शासन के गाईड लाईन के परिपेक्ष्य में स्कूलों को बंद किया गया था। शासन के नए निर्देषा के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को अगले सप्ताह से प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके चलते जिले के समस्त हाई एवं हायरसेकेण्डरी स्कूल को प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने शासन की गाईड लाईन के अनुसार कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं प्रतिदिन कोविड गाईड लाईन के अनुसार संचालित की जाएगी। जबकि कक्षा 9 और 11 की कक्षाएं सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी। उन्होंने निर्देशदिए कि समस्त संस्था प्राचार्य परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पूरे समय कक्षाओं का संचालित करेंगे। साथ ही जिला षिक्षा अधिकारी मॉनीटरिंग कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here