कबूला पुल मकरोनिया चौराहे का अतिक्रमण हटाकर किया जाएगा सौंदर्यीकरण -कलेक्टर श्री सिंह

कबूला पुल, मकरोनिया चौराहे का अतिक्रमण हटाकर किया जाएगा सौंदर्यीकरण -कलेक्टर श्री सिंह
सागर//कलेक्टर  दीपक सिंह ने आज नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के साथ नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश गुरुवार को दिए। विधायक  प्रदीप लारिया ने कलेक्टर के साथ नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कबूला पुल झांसी बस स्टैंड, भैंसानाका, मकरोनिया चौराहा, सागर बंडा रोड पर बनाए जा रहे आर.ओ.बी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने आर.ओ.बी के इंजीनियर को फटकार लगाते हुये निर्देश दिये कि एक माह में सर्विस रोड तैयार करे अन्यथा  कानूनी कार्यवाही की जायेगी। विद्यायक श्री लारिया ने कहा कि विकास में कोई अड़चन नही आने दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here