उपराष्ट्रपति ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सागर जिले को किया पुरूस्कृत

0
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में सागर जिले को किया गया पुरूस्कृत कलेक्टर ने दी टीम को बधाई

सागर//भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा 11 एवं 12 नवंबर को जल संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरूस्कारों का वितरण नई दिल्ली में किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ इच्छित गढ़पाले के द्वारा बताया गया कि द्वितीय नेशनल वाटर अवार्ड का आयोजन भारत सरकार के द्वारा नई दिल्ली में किया गया।
सागर जिले को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु कलेक्टर दीपक सिंह को तृतीय पुरूस्कार तथा पिपरिया गोपाल ग्राम पंचायत के सरपंच श्री कौशल किशोर कपस्या को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम पुरूस्कार से उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू एवं भारत सरकार जल शक्ति मत्रालय के केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के द्वारा नवाजा गया।
जिला कलेक्टर दीपक सिंह के द्वारा सम्पूर्ण ग्रामीण विकास की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुये भविष्य में ऐसे उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु शुभकामनायें प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here