मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से ₹12.61 करोड़ की सड़क का होगा निर्माण

0

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से 12 करोड़ 61 लाख की सड़क का होगा निर्माण
सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र में 1261.36 लाख लागत की सड़क को निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। मालथौन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (टी4) पाली से नोनिया तक 1261.36 लाख लागत से सड़क का निर्माण किया जाना है।
क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि पर बांदरी मंडल प्रभारी केशरीसिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष पप्पू मुक्कदम, महेन्द्र यादव पाली, उदयभानसिंह ठाकुर, रहीसराम सिंह बिसराहा, राजाराम लोधी, तिलकसिंह लोधी हड़ुआ, संदीप वैद्य महादेव लोधी, गोपालसिंह लोधी, रमेश लोधी रजौआ,धनीराम यादव, महेन्द्र पटेल रेडोन, राजकुमार अहिरवार गढ़ौली, सुमतसिंह घोषी, तुलसीराम अहिरवार मड़ावनमार ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Ad 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here