बहन को छेडऩे का किया विरोध तो भाई पर चाकुओं से हमला तीन हमलावरों में हवलदार का बेटा भ
सागर–/ मामला कल देर शाम का जब शहर के व्यासत्तम क्षेत्र सिविल लाईन क्षेत्र में शुक्रवार की रात तीन आरोपियों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल युवक को इलाज हेतु सागरश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हमलावरों में एक आरोपी मकरोनिया थाने में पदस्थ हवलदार का पुत्र है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात सिविल लाईन टॉप एन टाउन आईसक्रीम पार्लर के पास सोनू केशरवानी और अंकित कश्यप का झगड़ा हुआ था। युवक सोमिल केशरवानी की नाबालिग बहन के साथ आरोपी अंकित कश्यप द्वारा छेड़छाड़ पिछले दिनों से की जा रही थी। इसी का विरोध करने पर झगड़ा हुआ। यहा करीब 15 मिनिट तक दोनो पक्षों में गाली-गलौच होती रही। लेकिन सिविल लाईन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। बाद में बात आगे बढ़ी तो पम्पा साहू काम्प्लेक्स के पास फिर झगड़ा हुआ। जिसमें सोमिल केशरवानी पर आरोपी अंकित कश्यप उसके साथी साबिर और अनस लाला निवासी शनिचरी ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सोमिल को इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी वाली घटना का स्थल कैंट थाना आता है इसलिए कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 307, 34 का मामला दर्ज कर आरोपी अंकित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें आरोपी अनस लाला मकरोनिया थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक आसिफ अली का लड़का है।
सिविल लाईन पुलिस टाल सकती थी वारदात
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में खुलेआम काफी देर तक गुंडागर्दी होती रही। दोनों पक्षों में कई लोग सिविल लाईन थाना क्षेत्र में खुलेआम आतंक का माहौल बनाते रहे। लेकिन गंभीर झगड़े के बावजूद सिविल लाईन थाना पुलिस की कहीं उपस्थिति नजर नहीं आई। अगर सिविल लाईन थाना पुलिस यहां टॉप एन टाउन के पास पहुंचकर कोई कार्यवाही करती तो आगे पम्पा साहू काम्प्लेक्स के सामने हुये जानलेवा हमले को टाला जा सकता था।
ख़ास ख़बरें
- 20 / 08 : विधायक और सांसद ने केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री से यह सड़क चौड़ीकरण एवं ओवरब्रिज शाखा विस्तार की रखी मांग
- 20 / 08 : कायस्थ समाज ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
- 20 / 08 : कलेक्टर के निर्देश पर निजी विद्यालयों का निरीक्षण दूसरे दिन भी जारी
- 20 / 08 : MP: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्टर न मिलने पर कुत्ते को सौंपा गया ज्ञापन
- 20 / 08 : कलेक्टर ने किया भू-अर्जन शाखा का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बहन को छेडऩे के विरोध पर भाई को मारे चाकू तीन हमलावरों में हवलदार का बेटा भी शामिल
KhabarKaAsar.com
Some Other News