जिले में होगी अब इस तरह और अधिक कोरोना सैम्पलिंग-जिला प्रशासन

0

अब जिले में होगी और अधिक सैंपलिंग एमएमयू तथा फीवर क्लीनिक के माध्यम से बढ़ायी जाएगी सैंपलिंग की रफ्तार-कलेक्टर  दीपक सिंह

सागर / कलेक्टर दीपक सिंह ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान जिले में सैंपल क्षमता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने जिले की सम्पूर्ण परिधि में सैम्पल रफ्तार को और प्रभावी तथा तेज करने हेतु स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत तथा अन्य संबंधितों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने एमएमयू तथा फीवर क्लीनिक के माध्यम से आरटीपीसीआर तथा रैपिड एंटीजेन टेस्ट के द्वारा और अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि शहर में संचालित की जा रही विभिन्न फीवर क्लीनिकों में आए व्यक्तियों का टर्न आउट अनुपात देखने के पश्चात उनका लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इसी प्रकार एमएमयू का भी लक्ष्य निर्धारित कर दोनों से करीब 1400 सैंपल प्रतिदिन के मान से सैम्पलिंग की जाएगी।

ख़बर का असर न्यूज नेटवर्क- 9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here