Thursday, February 5, 2026

3 तोपें रोज चलती थी रात 10 बजे अंतिम तोप दागते ही परकोटे के सारे दरवाजे बंद हो जाते थे

Published on

रोचक जानकारी

जोधपुर दुर्ग से रियासत काल में परम्परानुसार तीन तोपें प्रतिदिन छोडी जाती थी ।

पहली – दिन के 12 बजे

दूसरी – 9 बजे

तीसरी – 10 बजे ।
अंतिम तोप दस बजे छूटने के बाद जोधपुर शहर के परकोटे के सभी दरवाजे व खिड़कियां बंद कर दी जाती थी । बिना शहर कोतवाल की आज्ञा के न तो कोई आ सकता था न कोई जा सकता था । परकोटो के अंदर रात्री में रोशनी के लिए रियासत द्वारा महराजा सरदारसिंह के समय 1904 में 70 लालटेनें लगवाई गई थीं उस दौर में प्रतिमाह बारह आना प्रति लालटेन खर्च किये जाते थें । एवं रात्रि में प्रजा सुरक्षा के लिए कई चौकीदार नियुक्त थे यह तोपें दागने की परम्परा मारवाड रियासत के अनुशासन, शौर्य की प्रतीक थी। जो देश आजादी के बाद तक चलती रही। जिसे 19 मार्च 1952 के बाद प्रतिदिन की परम्परा को खत्म कीया गया ।
इसके बाद जोधपुर रियासत के भारत गणराज्य में विलय होने के पश्चात केवल तोप राजपरिवार के राज्याभिषेक, पुत्र जन्म, दशहरा, दीवाली,विवाह, जन्मदिन पर तोपें दागी जाती थी, जिसका लेखा-जोखा रजिस्टर में रखा जाता था। जो रजिस्टर आज भी मेहरानगढ संग्रहालय में मौजूद हैं। जिसमे 10 अक्टूबर 1973 तक तोप दागने का लेखा-जोखा दर्ज हैं ।
रजिस्टर के अनुसार नवरात्रि स्थापना पर 7 तोप
उथापना पर 11
दशहरे पर 19
दीवाली लक्ष्मीपूजन पर 1
महाराजा के जन्मदिन पर 15
महाराजा के द्वारा किले पहुंचने तथा प्रस्थान करने पर 4
नये चांद {रोजा} के दिखने पर 1 तोपें छोडी जाती थी ।
‘किलकीला’ एवं ‘जमजमा’ तोप का धमाका अत्यंत भयंकर व उग्र होता था । आज मेहरानगढ दुर्ग में ‘कडकबिजली’ ‘नुसरत’ ‘शम्भुबाण’ ‘बगरूवाहन’ गुब्बारा’ धूडधाणी’ ‘हडमानहाक’ ‘बिछुबाण’ जैसी दर्जनो तोपें मौजूद हैं । जो आज भी भूतकाल के शौर्यपूर्ण इतिहास को ताजा करती हैं ।

Latest articles

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत सागर। जिले के शाहगढ़ से सनसनी...

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

पटवा मंदिर में संकल्प फाउंडेशन ने किया सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन सागर। पटवा मंदिर,...

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

More like this

भापेल का फुलेर मेला 5 नवम्बर से होगा शुरू, विधायक लारिया ने तैयारियों से जुड़ी बैठक की

विधायक लारिया ने ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भापेल के फुलेर मेला आयोजन की तैयारियों के...

बुंदेलखंड का रहस्यमयी कालिंजर किला, जहाँ तोप के गोले भी वापस उछलकर हमलावर पर गिरते थे

MP: कालिंजर किला मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे बांदा जिले में स्थित...

बुंदेलखंड के इस किले में ताला चाबी की आकृति छुपे खजाने की ओर करती हैं इशारा

MP: अजयपाल का किला, जिसे अजयगढ़ किला भी कहा जाता है, मध्य प्रदेश के...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!