बड़ा मलहरा क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध है- मंत्री गोपाल भार्गव

0
65

आज बड़ा मलहरा के ग्राम पंचायत लिधौरा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा श्रीभारती, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोक निर्माण एवं कुटीर ग्रामोद्योग विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव एवं प्रदेश महामंत्री एवं विधायक हरिशंकर खटीक ने काठन वृहद सिंचाई परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों के भूमि पूजन, लोकार्पण एवं हितग्राही सम्मेलन में भाग लिया।
मंत्री श्री भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बड़ा मलहरा क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध है। आदरणीय सुश्री उमाश्री भारती जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी इस क्षेत्र को विकास की कई सौगात दी है। आज बड़ा मलहरा में 9.97 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किये है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक व नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी, विधायक प्रह्लाद सिंह लोधी, पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती रेखा यादव, मानवेन्द्र सिंह सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here