विश्व बंधुत्व दिवस पर मकरोनिया सेवाकेंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

विश्व बंधुत्व दिवस पर मकरोनिया सेवाकेंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि के 13वें पुण्य स्मृति दिवस पर आयोजन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजली
25 अगस्त, सागर–प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी का 13वां पुण्य स्मृति दिवस विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में सागर सेवाकेंद्र पर मनाया गया। इस दौरान दादीजी विशेषताओं को फ्री कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से सभी ब्रह्मा वत्सों को सुनाई गई।
सेवाकेंद्र संचालिका बीके छाया दीदी ने बताया कि 25 अगस्त 2007 को दादी जी अपना पुराना शरीर छोड़ अव्यक्त हो गईं थीं। दादी जी ने अथक परिश्रम, मेहनत, सेवा और लगन से ब्रह्मकुमारीज संस्थान को नई ऊंचाईयां दी। आपका पूरा जीवन मानव समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा। दादी करुणा, ममता और स्नेह की मूरत थीं। दादी ने खुद को योग तपस्या से इतना परिपूर्ण और शक्तिशाली बना लिया था कि उनके संपर्क में आने वाला हर एक व्यक्ति ऊर्जावान और दिव्य आभा की शक्ति को महसूस करता था।
बीके छाया दीदी ने बताया कि दादी के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान से जुड़े भाई बहनों से ब्रह्ममुहूर्त से ही विशेष योग- तपस्या कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। साथ ही दादी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।दादी जी की सेवाओं ने देश विदेश में परमात्म संदेश का परचम लहराया। दादी जी के कार्यकाल में संस्थान को 6 राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय शांति पुरुस्कार से नवाज़ा गया। दादी जी के तीन अनमोल वचन थे निमित्त,निर्माण,निर्मलवाणी सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने दादी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
इस मौके पर बीके नीलम बहिन,बीके लक्ष्मी बहिन,बीके दीपिका बहिन,बी के संध्या बहिन,बीके खुशबू बहिन,बीके आरती बहिन आदि बहने मौजूद रहीं।

✍️ Mail- info@khabarkaasar.com
Whatsapp-9302303212

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here