कलेक्टर दीपक सिंह ने संजीवनी एवं घरौंदा आश्रम में पहुंचकर बंधवाया रक्षा सूत्र दिए यह निर्देश

0
277

कलेक्टर दीपक सिंह ने संजीवनी एवं घरौंदा आश्रम में पहुंचकर बंधवाया रक्षा सूत्र
सागर 03 अगस्त 2020/ रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर कलेक्टर दीपक सिंह ने रजाखेड़ी स्थित संजीवनी आश्रम एवं कैंट परिषद स्थित घरौंदा आश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया और उनकी हर संभव मदद करने का वादा किया ।
कलेक्टर दीपक सिंह ने रक्षा सूत्र बंधबाते हुए कहा कि संजीवनी आश्रम एवं घरौंदा आश्रम को संचालित करने वाले वास्तविक रूप में एक सद्भावना पूर्ण कार्य कर रहे हैं जो काबिले तारीफ है । उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सामाजिक न्याय विकास विभाग द्वारा जो भी संभव होगा वह व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावेगी ।
कलेक्टर दीपक सिंह ने महिला बाल विकास जिला अधिकारी भारत सिंह राजपूत को घरौंदा आश्रम की व्यवस्थाओं हेतू सामाजिक न्याय विभाग के साथ समन्वय कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए घरौंडा आश्रम एवं संजीवनी आश्रम की बच्चियों द्वारा कलेक्टर के साथ महिला बाल विकास अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत को भी रक्षा सूत्र बांधा इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी भरत सिंह राजपूत, परियोजना अधिकारी विजय जैन, नीता मिश्रा, घरौंदा आश्रम की संचालिका प्रीति यादव, संजीवनी आश्रम की संचालिका श्रीमती प्रतिभा अलजरिया सहित आश्रम में निवासरत बहने एवं दिव्यांग जन मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here