आगामी त्यौहार के मद्देनजर शहर में इस तरह रहेगा ट्रैफिक रूट

सागर(सिटी)–/दिनांक 31/07/20 को आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये कटरा बाजार, गुजराती बाजार, साबूलाल मार्केट, नमक मण्डी, राधा तिराहा, तीन मढ़िया भगवान गंज, घंसू मुंशी मस्जिद में भीड़ भाड होने की संभावना है। आगामी त्यौहारों एवं कोविड -19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुये, आमजन को यातायात व्यवस्था में परेशानी न हो, इस हेतु दिनांक 31/07/20 को सुबह 07:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक सभी तीन पहिया वाहन (जिसमें आटों चैम्पियन भी शामिल है), ” चार पहिया वाहन, छ: पहिया वाहनों का कटरा क्षेत्र में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ वनवे से कटरा की ओर प्रवेश नही कर सकेगें। — सभी आमजन से यातायात पुलिस यह अनुरोध करती है कि यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करे।
यातायात पुलिस यह सूचना जारी करते हुये शहर के समस्त नागरिकों से यह निवेदन करती है कि उपरोक्त मार्गों से अपने तीन पहिया चार पहिया जिसमें आटों, आपे, चैम्पियन, लोडर आपे, कार इत्यादि वाहनों का प्रवेश उक्त स्थानों से नही करेगें। यातायात पुलिस आपसे यह भी अनुरोध करती है कि कटरा से तीन बत्ती तक जो वाहन स्थाई रूप से पार्क किये गये है उन्हे हटाकर म्युनिसिपल स्कूल के अंदर पार्क कर दे अन्यथा ऐसे वाहनों को क्रेन से हटवाया जावेगा जिससे वाहन में होने वाली संभावित क्षति की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here