कल मिली तालाब किनारे लाश की हुई शिनाख़्त इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक था मृतक

कल दोपहर में मिली थी तालाब किनारे संजय ड्राइव पर एक अज्ञात सख्स की लाश थाना गोपालगंज अन्तर्ग क्षेत्र में इस सख्स की लाश तालाब में तैरते लोगो को दिखी पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू की
सागर/सिटी–थाना गोपालगंज अंतर्गत तालाब किनारे संजय ड्राइव पर एक व्यक्ति की लाश सागर पुलिस की निर्भया मोबाइल जो कि वहाँ से निकल रही थी को लगी निर्भया मोबाइल ने थाना गोपालगंज को सूचित किया मौके पर पुलिस और निगम कर्मी भी पहुच गए लाश को बाहर निकाला गया जाँच पड़ताल में पता लगा मृत व्यक्ति ने घटनास्थल से कुछ दूर पर अपनी घड़ी आदि उतारी थी पुलिस को अंदेशा हो गया था कि हो सकता हैं आत्महत्या का मामला हैं पर मामलें की जानकारी अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया को जब दी गयी तो उन्होंने सभी पहलुओं पर छानबीन के निर्देश दिए देर रात मृतक की शिनाख़्त हुई जो, गुजराती बाजार विजया बैंक के नीचे इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक और निवासी थाना मोतीनगर अन्तर्ग सुनील(सोनू) वाधवानी सिंधी कैम्प  के रूप में हुई,परिजनों को सूचना दी गयी पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं
गजेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here