जैन साधुओं के बिहार के लिए सरकार के दिशा निर्देश जारी पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने हुआ आदेश

जैन साधुओं के बिहार के लिए सरकार के दिशा निर्देश जारी
सागर / वर्षा कालीन चातुर्मास हेतु जैन साधु संघो एवं आर्यिका संघों को कोरोना महामारी के दौरान चल रहे लाक डाउन में कोई दिक्कत ना हो इस संदर्भ में मध्य प्रदेश के आधा दर्जन भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखे थे। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुनिसेवा सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्थित एडीजी गुप्तवार्ता द्वारा मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 27 मई से श्रुत पंचमी से मुनि संघों और आर्यिका संघों के बिहार की सूचना प्राप्त होने पर उन्हें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए और जहां भी मुनि संघों के चातुर्मास होते हैं वहां के लिए भी माकूल सुरक्षा व्यवस्था हो इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय ने पत्र क्रमांक 1903 22 मई 2020 को लिखित आदेश जारी किया है जैन समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गजेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here