Saturday, January 17, 2026

अब न्यायालय में प्रकरणों से जुड़ी यह जानकारियां मिलेगी ई-सेवा केंद्र पर आज से शुरू/इन सेवाओं की रहेगी उपलब्धता

Published on

जिला न्यायालय में ई-सेवा केन्द्र का प्रारंभ हुआ सागर जिला एवं सत्र न्यायालय, सागर में प्रकरण से संबंधित जानकारी प्रदाय करने हेतु ई-सेवा केन्द्र का प्रारंभ किया।

सागर–/जिला अभियोजन सागर के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ने बताया कि दिनांक 23.05.2020 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के कक्ष क्रमांक 7 में ई-सेवा का प्रारंभ किया गया जिसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.पी. सिंह द्वारा किया गया। जिसमें पक्षकारों एवं जरूरतमंदों को ऑनलाइन साइड कपेजतपबजण्उचीबण्हवअण्पद के माध्यम से प्रकरण से संबंधित जानकारी, आगामी सुनवाई एवं अन्य जानकारी के संबंध में सेवाएं प्रदान की जावेगी। ई-सेवा केन्द्र के प्रभारी श्री मनोज कुमार सिंह, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश को नियुक्त किया गया है। ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से पक्षकरों को ई-स्टाम्प पेपर आॅनलाईन माध्यम से क्रय किये जाने हेतु सहयोग प्रदान किया जावेगा साथ ही उक्त आॅनलाइन साइड के माध्यम से प्रमाणित प्रतिलिपि हेतु आवेदन करना, न्यायाधीशों के अवकाश की जानकारी प्रदान करना, किसी न्यायालय के स्थान के संबध्ंा में जानकारी प्रदान करना, काज लिस्ट(प्रकरणों से संबंधित जानकारी) एवं प्रकरण सुनवाई हेतु नियत है या नहीं, से संबंधित जानकारी प्रदान करना, ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत डिजीटल रूप में जो सुविधाएं उपलब्ध हैं, उनसे संबंधित जानकारी एवं सहयोग प्रदान करना आदि सुविधाएं ई-सेवा केन्द्र पर उपलब्ध है। ई-सेवा केन्द्र का उद्घाटन के उपलक्ष्य में सागर जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीशगण, उपसंचालक (अभियोजन) अनिल कुमार कटारे, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे एवं अभियोजन अधिकारीगण सौरभ डिम्हा एवं सचिन गुप्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...

More like this

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ

सागर पुलिस लाइन में IMA और पुलिस का सयुक्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हुआ सागर।...

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और 23 जनवरी को विशेष शिविर

बिना हाथ के दिव्यांगों को लगेंगे निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक प्रोस्थेटिक्स हैंड्स स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 22 और...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!