आज हनुमान जयंती पर घर में करें विधिविधान से इस तरह पूजा- शुभ मुहूर्त

देश में लॉकडाउन चल रहा हैं जिससे इस बार मंदिरों में हनुमान जयंती का महा महोत्सव तो नही हो सकता पर घर में रहकर ही लोग हनुमान जी की विधिवत पूजा के सकते हैं,इस दिन पूर्णिमा होने के कारण भगवान सत्यनारायण पूजा के साथ हनुमान बाबा की पूजा भी की जाएगी।
भगवान हनुमान जी की पूजा के साथ भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी की पूजा की जाती है। इस दिन रामचरितमानस और बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किन्धा कांड, सुन्दर कांड, लंका कांड एवं उत्तरकांड का भी विशेष पाठ किया जाता है,इस बार पूर्णिमा 8 अप्रैल को सुबह आठ बजे तक ही पूर्णिमा तिथि हैं,इसलिए इस दिन सुबह 6:03 बजे से 06:07 बजे के बीच पूजा करना फलदायी रहेगा। इस समय सर्वार्थ सिद्धि योग है, तो पूजा का महत्व और भी बढ़ जाएगा,पूर्णिमा तिथि आरंभ – दोपहर 12 बजकर 01 मिनट (7 अप्रैल 2020) से पूर्णिमा तिथि समाप्त – 8 अप्रैल 2020 8 बजकर 04 मिनट पर पूर्णिमा की रात चांद को अर्घ्य भी दिया जाता है, इस बार पूर्णिमा पर विशेष सुपरमून दिखाई देगा। पूर्णिमा की रात चांद हमारे ग्रह से ज्यादा नज़दीकी के कारण, चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है, इसे सुपर पिंक मून कहा जा रहा है, 2020 का आखिरी सुपरमून 9 मार्च से 11 मार्च के बीच दिखाई दिया था। मार्च के सुपरमून को लोकप्रिय रूप से सुपर वॉर्म मून कहा गया था,इस खगोलीय घटना को भारत के लोग नहीं देख पाएंगे, क्योंकि यह सुबह 8 बजकर 5 मिनट में नजर आएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here