कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पुरोहित परिवार ने दिया राहत कोष में ₹51 हजार का चेक

0
216
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए अब हाथ सामने आने लगे हैं समाज से सीधे ताल्लुक रखने वाले प्रतिष्ठित लोग इस संकट की घड़ी में शासन प्रशासन के साथ कंधे से कंधा लगा कर इस लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं.. बात करते हैं मध्यप्रदेश के सागर शहर की यहाँ लगातार शहर के प्रतिष्ठित लोग जिला प्रशासन के साथ अपने शहर वासियों के लिए लगातार सहयोग कर रहें हैं आज इसी अहम कड़ी में शहर के जाने माने पुरोहित परिवार ने सहयोग का हाथ बढ़ाया हैं और सिटी मजिस्ट्रेट पवन बारिया के मध्य से जिला राहत कोष में ₹51,000 का चेक दिया…
चर्चा करने पर काँग्रेस नेता मुकुल पुरोहित ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉक डाउन से परेशान सागर जिले के गरीब मजदूर एवं असहाय लोगों के भोजन व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन सागर को ₹ 51,000 का चेक सहायता हेतु प्रदान किया ,इस दौरान पुरोहित परिवार से निलय पुरोहित, मुकुल पुरोहित एवं मधुर पुरोहित उपस्थित थे
गजेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here