सागर नगर निगम कर्मचारीयों का सराहनीय कदम, ₹5 लाख राहत कोष में करेंगे दान

0
58

कोराना वायरस संकमण से उपचार हेतु नगर निगम के कर्मचारी एक दिवस का वेतन देंगे सभी कर्मचारियों का लगभग 5 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को सौपेंगे
सागर(सिटी)–/दिनांक 28.03.2020/ संयुक्त कर्मचारी कल्याण मोर्चा के संरक्षक राजकुमार बिल्थरिया, सहसंरक्षक माधव प्रसाद कटारे, अध्यक्ष कृष्णकुमार (बबलू)चौरसिया , नगर निगम नगर पालिका के प्रांतीय सचिव राजेशसिंह राजपूत एवं सफाई कामगार यूनियन के पदाधिकारियों प्रकाश चुटेले ,रामदास वैद्य, सूरज मंछदर, अरविंद मंछदर सुरेश सनकत एवं राजेन्द्र सनकत एवं लेखापाल शरद बरसैंया, एहफाज हुसैन से चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस संकमण देश की राष्ट्रीय आपदा से पीड़ित सागर नगर के लोगों के उपचार हेतु नगर निगम के समस्त कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिवस का वेतन दिया जायेगा। इस संबंध में संघ के सहसंरक्षक माधव प्रसाद कटारे ने बताया कि कोरोना वारयरस संकमण से पीड़ित सागर के लोगों के इलाज में मदद के लिये नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी अपना एक दिवस का वेतन देंगे। उन्होने बताया कि लगभग 5 लाख रूपये की राशि का चेक कलेक्टर सागर
राहत कोष में नगर निगम आयुक्त आर.पी.अहिरवार की उपस्थिति में सौपा जायेगा।

गजेंद्र ठाकुर की ख़बर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here