पर्यटकों के लिये अद्वितीय अनुभव होगा नमस्ते ओरछा महोत्सव


प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थान ओरछा में आगामी 6 से 8 मार्च के बीच आयोजित किया जा रहा नमस्ते ओरछा महोत्सव पर्यटकों के लिये एक अद्वितीय अनुभव होगा। राज्य सरकार इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेश में भविष्य के पर्यटन की दिशा निर्धारित कर रही है। इसमें इको-पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नये अवसरों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। इस महोत्सव के दौरान ऐतिहासिक स्थल ओरछा से जुड़ी प्राचीन कहानियाँ फिर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

नमस्ते ओरछा

नमस्ते ओरछा महोत्सव का उदघाटन आगामी 6 मार्च को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा किया जायेगा। शीश महल में आयोजित उदघाट न समारोह में ओरछा के इतिहास तथा महोत्सव के बारे में जानकारी प्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी की आवाज में दी जायेगी। समारोह में समकालीन नृत्य की प्रस्तुति ‘सद्य’ संस्था द्वारा दी जायेगी। इनकी नृत्य प्रस्तुतियों में परम्परागत तथा आधुनिक नृत्य कला का मिश्रण होगा। इसके बाद प्रसिद्ध संगीतकार क्लिंटन सेजेरो की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। इनके गीत ‘मदारी’ के यूट्यूब पर 40 लाख हिट्स है। संगीतकार क्लिंटन के साथ हिन्दी फिल्म की प्रसिद्ध गायिका शिल्पा राव भी प्रस्तुति देंगी। क्लिंटन के साथ बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ भोपाल की संतूर वादिका श्रुति अधिकारी की प्रस्तुति होगी। प्रसिद्ध लोक गायक श्री प्रहलाद टिपाण्या की जुगलबंदी भी श्री क्लिंटन के साथ होगी। अंत में म्यूजिक ग्रुप इंडियन ओशियन की प्रस्तुति होगी, इसमें माँ रेवा गीत भी होगा। समारोह का संचालन अभिनेत्री मिनी माथुर और फिल्म गीतकार श्री स्वानंद किरकरे करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here