जिला उपभोक्ता फोरम की लोक अदालत अप्रैल में होगी आयोजित:-सागार

जिला उपभोक्ता फोरम की लोक अदालत 5 अप्रैल को
सागर(मप्र)–/उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर के लंबित प्रकरणों के निराकरण के संदर्भ में परस्पर राजीनामें एवं समझौते के माध्यम से उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर में वृहद लोक अदालत का आयोजन 21 मार्च को किया जाना था जो राज्य आयोग भोपाल के निर्देषानुसार निरस्त करते हुए 5 अपै्रल को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी।
उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर के प्रकरणों से संबंधित अधिवक्ता, पक्षकार अपने प्रकरणों का निराकरण राजीनामें एवं समझौते के माध्यम से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम सागर में उपस्थित होकर करा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here