कोरोना वायरस के चलते कल रहेंगे आटो रिक्शा के पहियें जाम-पप्पू तिवारी

कोरोना महामारी को लेकर आटो रिक्शा के पहिया जाम रहेगे-पप्पू तिवारी
सागर/ जिला आटो रिक्शा यूनियन ने जनता कर्फ्यू का समथर्न करते हुये 22 मार्च को आटो रिक्शा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक बन्द करने का निर्णय लिया है, मुख्य बस स्टेण्ड पर हुई आटो रिक्शा यूनियन की बैठक का हवाला देते हुये जिला आटो यूनियन के अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने कोरोना महामारी को देश की गंभीर समस्या बताते हुये कहा कि सागर शहर के आटो रिक्शा चालक कोरोना महामारी की आपदा पर गंभीर है। व प्रधानमंत्री की मुहिम का समर्थन करते हुये सागर, खुरई, बीना आदि क्षेत्रों के आटो रिक्शा के पहिया जाम रखेगे। पप्पू तिवारी ने जिले के सभी आटो रिक्शा चालको से कोरोना को रोकने की मुहिम में सहयोग देने की अपील की है। बैठक में सुन्दर यादव, इकवाल खान, राजेश शुक्ला, हेमराज आलू, मनोज पटैल, राजकुमार प्रजापति, दिनेश अहिरवार, पवन खटीक, सतीश यादव, गोविन्द ठाकुर, योगेश प्रजापति, देवराज पाण्डे, कल्लू जैन, पम्मी सरदार, सूरज रायकवार, ववलू तिवारी, बलराम पटैल, गुड्डू केशरवानी, मकसूद, मुन्ना खान, पप्पू पठान, परशराम साहू, सोनू श्रीवास्तव, सूरज तिवारी आदि शामिल है।

Previous articleFusce tempor mattis rutrum
Next articleNam elementum a velit id
खबर का असर .कॉम
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here