एसपी ने भेजी स्पेशल टीम 17 जुआड़ियों सहित ढेड़ लाख रुपये बरामद
पिछले कुछ समय से थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगुवा- रमना रोड ग्राम खेजरा के समीप आरोपी फिरोज खान द्वारा बड़े स्तर पर जुुुआ खिलाने की सूचना मिल रही थी SP अमित सांघी और ASP विक्रम सिंह ने आज दिनांक 24/02/2020 को टीम गठित कर थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र अंतर्गत रेंगुवा- रमना रोड ग्राम खेजरा स्थित खेत में जुआ फड़ पर रेड कार्यवाही की गई मौके से कुल 17 आरोपियों को स्पेशल टीम द्वारा गिरफ्तार कर उक्त आरोपियों से करीब 01लाख 51 हजार 300 रुपए नगद, 18 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, दो फोर व्हीलर( एक गामा, एक रेनॉल्ट क्विड कार), ताश पत्ती सहित जप्त कर जुआ एक्ट के तहत गढ़ाकोटा थाने में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की विशेष टीम द्वारा कार्यवाही की गई है जिसमें S.I. अरविंद सिंह, शिवम कटारे, हेमंत रैकवार, आकाश, प्रशांत अहिरवार, रविंद्र, दीपेश, दीपक, बृजेश, विकास, बृजेंद्र, अतुल, राजबहादुर, एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यवाही की गई|