सागर संभाग ने 6 संभागों को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।

सागर 10 फरवरी 2020/ स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन निर्देशानुसार आठवीं राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी प्रतियोगिता वर्ष 2019 प्रतियोगिता का आयोजन उमरिया जिला के शहीद भगत सिंह आजाद स्टेडियम में 6 फरवरी 2020 से 10 2020 को संपन्न हुई। जिसमें मध्य प्रदेश के सभी संभाग एवं मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचनालय भोपाल की टीमों ने भाग लिया जिसमें सागर संभाग ने 6 संभागों को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।
 फाइनल मैच में आज टास जीतकर डीपीआई की टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में 65 रन का लक्ष्य सागर संभाग को दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए सागर संभाग की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट से डीपीआई भोपाल को परास्त कर प्रदेश स्तरीय कर्मचारी अधिकारी  स्तरीय  प्रतियोगिता को अपने नाम किया।
 टीम की सफलता का कुशल संचालन मैनेजर सलामत खान खेल शिक्षक एवं मनोज शुक्ला कोच कप्तान आशीष विश्वकर्मा के सफल निर्देशन में जाए प्रतियोगिता का गौरव प्राप्त किया फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच अमित श्रीवास्तव को मिला सागर संभाग की टीम में शामिल खिलाडी अमित श्रीवास्तव विपिन कनौजिया मनीष मिश्रा हरिकांत  तिवारी शैलेंद्र जैन दिनेश नामदेव महेश अहिरवार दिनेश सेन राजेश सेन शशिकांत चैबे ओजस मिश्रा शामिल थे।     

गजेंद्र ठाकुर की ख़बर 9302303212

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top