तमाम अटकलों को विराम लगती ख़बर आ गयी हैं लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी है, भाजपा ने वीडी शर्मा को प्रदेश की जिम्मेदारी सौेपी है। अबतक राकेश शर्मा प्रदेश की कमान संभाल रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया है। वर्तमान में वीडी शर्मा खुजराहो से सांसद है और मूलत: मुरैना के रहने वाले हैं और संघ परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। अब विष्णु दत्त शर्मा राकेश सिंह का स्थान लेगे।खास बात ये है कि भाजपा ने शर्मा का नाम ऐलान कर सबको चौंका दिया है, अबतक माना जा रहा था कि बीजेपी राकेश सिंह को दोबारा से रिपीट करेगी, वही दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज भी दूसरे नंबर पर चल रहे थे। सियासी गलियारों में अबतक यही चर्चा थी कि राकेश सिंह या शिवराज को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन पार्टी ने शर्मा के नाम का ऐलान कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।