SP स्क्वाड ने फिर पकड़ा जुआ 6 लोग धराये गए

स्पेशल टीम की जुआ फड पर कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक सागर अमित सांघी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर राजेश व्यास के नेतृत्व में टीम गठित कर आज दिनांक 02/01/19 की रात्रि में थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पुराने आरटीओ ऑफिस के पीछे जंगल में चल रहे जुए फड पर दबिश दी गई जिसमें 06 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया तथा जुए के फड से करीबन ₹20,520 नगद एवं ताश की गड्डियाँ तथा 05 मोबाइल फोन, आदि जप्त की गई| मौके से कुछ जुआरी भागने में सफल हुएl
पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की विशेष टीम द्वारा कार्यवाही की गई है जिसमें S.I. अमित सिकरवार, आर. शिवम कटारे, प्रशांत अहिरवार, आकाश ठाकुर, रवि शंकर, बृजेश राघवेंद्र, रवि शंकर एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यवाही की गई| विगत 6 माह में एसपी स्कॉट द्वारा जुआ सट्टा पर की गई यह 31वी कार्यवाही थी l
सभी 06 आरोपियों/जुआरियों के नाम
मजहर खान
अजहर खान
मोहम्मद सादिक
शुभम रावत
अतुल पांडे
रोहित आदिवासी पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here