Thursday, January 22, 2026

19 जनवरी-सागर का गौरव बढ़ाने विश्व की सबसे बड़ी तिरंगा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी आप भी आइये

Published on

सागर का गौरव बढ़ाने विश्व की सबसे बड़ी तिरंगा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी 19 जनवरी
सागर–/ तिरंगा मानव श्रृंखला 19 जनवरी को प्रात 7.30 से 11.30 बजे तक बनाई जाएगी। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सागर को विकसित एवं स्वच्छ करना है।
इस आयोजन में 17 किलोमीटर लंबा तिरंगा 31000 स्वयंसेवकों द्वारा पकड़ा जावेगा। इस आयोजन से हम विश्व की सबसे लंबी तिरंगा मानव श्रृंखला बनायेंगे जो कि सागर शहर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सागर शहर को एक राष्ट्रभक्त नगर के रूप में अनूठी पहचान देगी। साथ ही नगरवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होगा।
इस आयोजन में स्वच्छ भारत स्वच्छ सागर व सिंगल यूज प्लास्टिक बंंदी को भी नगर सुधार की दृष्टि से प्रमुखता के साथ प्रचारित किया जावेगा।मानव श्रृंखला में गौ रक्षा कमांडो फोर्स द्वारा सरस्वती वाचनालय तीनबत्ती पर एक स्टेशन गोद लिया गया है। जिसमें प्रदेश में अब तक बनाए गए 25 जिलाध्यक्ष और 7 महिला जिलाध्यक्ष तथा उनकी पूरी टीम सहित इस आयोजन में शामिल होंगे।
गौ रक्षा कमांडो फोर्स की प्रदेशाध्यक्ष तृप्ती सिंह ने कहा कि 17 किलोमीटर लंबी विचार तिरंगा मानव श्रृंखला यात्रा जो करीब 17000 मीटर एवं 56561 फुट लंबी होगी। एक स्टेशन का कार्यक्षेत्र 500 मीटर का रहेगा। विचार तिरंगा मानव श्रृंखला निम्नानुसार मार्गों पर होगी चकराघाट कोतवाली से प्रारंभ तीनबत्ती यातायात पुलिस चौकी, पुलिस चौकी से वापिस तीनबत्ती, तीनबत्ती से परकोटा एचडीएफसी बैंक, बस स्टेंड के सामने से तिली मार्ग से चैतन्य अस्पताल के सामने से संजय ड्राईव, संजय ड्राईव के दोनों तरफ से होते हुए जिला चिकित्सालय, मेडीकल कॉलेज से तिली चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए विश्वविद्यालय गौर साधि, मकरोनिया चौराहा से सिविल लाइन चौराहा, कालीचरण चौराहा, नेपाल पैलेस, गौर समाधि। दोनों रास्तों से चलकर विचार तिरंगा मानव श्रृंखला गौर समाधि पर 17 किलोमीटर पूर्ण होगी।
उज्जैन के जिलाध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया कि प्रत्येक स्टेशन पर 20 प्रभारी बनाये जावेंगे जो प्रभारी संस्था के सदस्य होंगे। जो प्रत्येक 25 मीटर पर निगरानी करेगा। इन सभी का प्रमुख कार्य ध्वज नियम का पालन करना एवं कराना होगा। प्रत्येक स्टेशन पर 50 सहयोगी रिजर्व रहेंगे जिनकी आवश्यकतानुसार तिरंगा लेकर खड़े व्यक्तियों के स्थान पर खड़ा किया जा सके। प्रत्येक स्टेशन पर 50 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था प्रभारी संस्था करेगी।
महामंत्री धवल कुशवाहा ने बताया कि शहर के आवागमन में इस श्रृंखला से आमजन को असुविधा न हो। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मचान बनाए जाएंगे। इन मचानों के नीचे से आवागमन सुचारू रूप से संचालित रहेगा।

गजेंद्र ठाकुर 9302303212

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...

सागर में चाकू से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग लेकर BJP विधायक पहुँचे SP दफ्तर

सागर। बीते दिनों बहेरिया थाना अन्तर्गत युवक पर हुए से चाकू हमले के मामले...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!