“हम हैं इंसान” ग्रुप का शहर के चौराहों को संवारने जारी हैं अभियान कमियों के चलते DM को देंगे ज्ञापन

हम हैं इंसान” टीम ने शहर के चौराहों को संवारने शुरू किया अभियान अनियमितताओं को लेकर भी कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

सागर/सिटी–/टीम “हम हैं इंसान ” ने अपने स्वच्छता अभियान को जारी रखते हुए इस बार शहर के मुख्य चौराहों का भ्रमण कर उनकी साफ सफाई की एवं उनके सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार की। सर्वप्रथम मुख्य बस स्टैंड दीन दयाल चौराहे की सफाई के साथ अभियान की शुरुआत की गंदगी को साफ करने के अलावा वहाँ की अव्यवस्थाओं एवं अनियमितताओं का जायजा लेकर उनकी एक सूची बनाई इसके अतिरिक्त मोती नगर स्तिथ महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा, कालीचरण चौराहा एवं शनि मंदिर चौराहे का निरीक्षण कर पाई गई अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के आधार पर आगामी कुछ दिनों में शीघ्र ही माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा, आज के अभियान में आज के अभियान में व्योम श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव,शिवानी, राहुल साहू,पंकज श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह, अश्वनी सैनी, सौरभ श्रीवास्तव, हिमांशु दुबे, अंजलि गुप्ता, सोम श्रीवास्तव, महेश तिवारी आदि शामिल हुए l

हमें भेजें ख़बर-9302303212 वाट्सअप पर..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here