Thursday, January 22, 2026

कार्यवाही के दौरान 05 ओव्हरलोड ट्रक जप्त 31 वाहनों से ₹248417 चलानी वसूल:-सागर परिवहन विभाग

Published on

सागर परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाईयाँ जारी 05 ओव्हरलोड ट्रक जप्त 31 वाहनों से ₹248417/- वसूल

सागर–/क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि परिवहन निरीक्षक अश्विनी खरे एवं प्रवर्तन अमले के साथ दिनांक 22.01.2020 को संयुक्त रूप से अवैध संचालित एवं टैक्स बकाया वाहनों पर कार्यवाही की गई यह चैकिंग की कार्यवाही जबलपुर, नरसिंहपुर मार्ग, बम्होरी तिराहा एवं शहरी क्षेत्र में गई।
चैकिंग के दौरान 109 वाहनों की जांच की गई जिनमें से 11 वाहन टैक्स बकाया संचालित पाये जाने से ₹144167/- मोटरयानकर (टैक्स) जमा कराया गया।
इसी क्रम में 20 वाहन जिनमें से 03 बिना परमिट से ₹56750/-02 बिना प्रदूशण प्रमाण पत्र के वाहन से ₹6000/- 01 बिना बीमा के 5000/-, 04 बिना नम्बर प्लेट के वाहन से ₹5000/- और 10 वाहनों में अन्य कमियां पाये जाने से ₹31500/- चालानी कार्यवाही कर ₹104250/- मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् शमन शुल्क वसूल किया गया, इस प्रकार कुल ₹ 248417/- का राजस्व प्राप्त हुआ साथ ही 05 ट्रक ओव्हर लोड वाहन संचालित पाये जाने पर उन्हें जप्त किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग की कार्यवाही में विशेष रूप से बकाया टैक्स, ओव्हर लोडिंग, वाहन चालक एवं परिचालक से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण, फिटनेस, परमिट, स्पीड गर्वनर, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण जांच दल द्वारा किया गया।
साथ ही समस्त वाहनस्वामियों को हिदायत दी है कि अपने वाहनों के संचालन के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों यथा बीमा, फिटनेस, परमिट, पंजीयन कार्ड, वाहन चालक का हैव्ही ड्रायविंग लायसेंस, टैक्स प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि अनिवार्य रूप से साथ में रखे। साथ ही अवैध संचालन, ओव्हर लोडिंग, यात्रियों एवं छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यात्री वाहन/मालयान/स्कूल बसों की चैकिंग निरंतर जारी रहेगी।

गजेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट-9302303212

Latest articles

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

सागर में सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर-एसपी, चौराहों पर ट्रैफिक सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर बना एक्शन

  सागर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर...

More like this

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...

अनियमित बसों पर परिवहन की सख़्त कार्यवाही, 4 का पंजीयन किया निरस्त, 3 जप्त

अनियमित बसों पर परिवहन की सख़्त कार्यवाही, 4 का पंजीयन किया निरस्त, 3 जप्त सागर।...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!