गौरवपूर्ण इतिहास/विजय दिवस पर सागर में तिरंगा दौड़ सहित अनेक आयोजन

0

पाकिस्तान पर विजय के पर्व पर कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश भर में विजय दिवस समारोह का आयोजन
मप्र(सागर)–/ आज शहर में सुबह 08 बजे तिरंगा दौड़ और 10.30 बजे विजय दिवस समारोह का आयोजन
पाकिस्तान पर भारत की विजय और बांग्लादेश के निर्माण के गौरवपूर्ण इतिहास को यादगार रूप में मनाने के लिए मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा 16 दिसंबर को पूरे प्रदेश में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इस गौरवपूर्ण पर्व पर सागर जिला प्रशासन द्वारा आज 16 दिसंबर को तिरंगा दौड़ एवं विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत हैं
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा विजय दिवस के अवसर पर सुबह 08 बजे सिविल लाइन चौराहा से खेल परिसर तक तिरंगा दौड़ का आयोजन किया है इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री माननीय गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में सुबह। 10:30 बजे स्वीडिश मिशन स्कूल में विजय दिवस कार्यक्रम आयोजित है।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि गण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला ब्लाक एवं मंडलम कमेटियों, सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई समस्त विभाग प्रकोष्ठ एवं समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे

गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here