मप्र में नागरिकता कानून हो लागू-सागर सांसद ने सौपा राज्यपाल के नाम आज ज्ञापन

0
मध्यप्रदेश में नागरिकता संसोधन कानून लागू हो के चलते सांसद का राज्यपाल के नाम ज्ञापन
सागर–/मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून लागू कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सागर सांसद राजबहादुर सिंह और पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल के नेतृत्व में सागर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
भाजपा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर नागरिकता संशोधन कानून को शीघ्र प्रदेश में लागू करवाने के लिए प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर आज दिनांक 17 दिसंबर 2019 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था उसी अनुक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सागर द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट पवन वारिया को ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा से नागरिकता संशोधन विधेयक को पास करवाकर कानून बना दिया गया है और भाजपा का कहना हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को प्रदेश में लागू नहीं करने का निर्णय लिया गया है जो की हिंदू विरोधी एवं तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित होकर असंवैधानिक है नागरिकता संशोधन कानून को संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत सूचीबद्ध किया गया है इसलिए इसे प्रदेश सरकार लागू करने से इनकार नहीं कर सकती
ज्ञापन कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल पटेल, सुखदेव मिश्रा, श्याम तिवारी, शैलेश केशरवानी, अनुराग प्यासी, सुशील तिवारी, अशोक सिंह बामोरा, पूर्व विधायक सुधा जैन, नारायण कबीरपंथी, लक्ष्मण सिंह, राजेश सैनी, अरविंद तोमर, राकेश मालक, अमित नायक, विक्रम सोनी, जगन्नाथ गुरैया, दीपेश मिश्रा, मनीष चौबे, राजेश ठाकुर, राजकुमार सिंह धनोरा, सुरेश सिंह जाट, अमित नायक, संतोष रोहित, सौरव केशवानी, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, रविंद्र अवस्थी, बुंदेली मानकी, वृंदावन अहिरवार, अर्पित पांडे, चंद्रेश सिंह, याकृति जड़िया, पुष्पा पटेल, दीपिका मालवीय, तृप्ति लोधी,उपाध्यक्ष जिला पंचायत, गोपी पंथी सोमेश जडि़या, रामेश्वर नामदेव, रामेश्वर नेमा, कनई पटेल, सौरभ केसरवानी, राम प्रसाद विश्वकर्मा, संतोष दुबे बसंत सोनी,शुभम सागर एवं देवाशीष दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

गजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here