केंद्र की भाजपा सरकार की इन नीतियों के खिलाफ काँग्रेस का होगा विरोध प्रदर्शन बैठक में बनी रूपरेखा

0
केंद्र की भाजपा सरकार की इन नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन/ रैली को लेकर कांग्रेस की आवश्यक बैठक संपन्न।
म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने ब्लॉक अध्यक्ष व  प्रभारियों केे प्रदर्शन / रैली को  लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सागर–/भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से देश की बदहाल आर्थिक स्थिति तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दिनांक 25 नवंबर को  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार सागर जिला मुख्यालय पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान  में आयोजित होने वाली विशाल भारत बचाओ  रैली की तैयारियों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष तथा प्रदर्शन  हेतु नियुक्त प्रभारियों की संयुक्त बैठक ली।
बैठक की शुरुआत पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि  बहुमत के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार के निर्णय तथा भाजपा सरकार की असफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में आर्थिक संकट गहराने के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, बैंकिंग प्रणाली का पतन, सर्वव्यापी कृषि संकट, शासकीय एवं प्रायवेट नौकरियों का नुकसान, बढ़ती बेरोजगारी के साथ-साथ अनेक बैंक व फैक्ट्रियां बंद हो गयी हैं। श्री चौधरी ने बैठक में मौजूद नरयावली विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष व प्रदर्शन हेतु नियुक्त प्रभारियों  को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन और नई दिल्ली में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक को जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षद्वय अखलेश मोनी केशरवानी,देवेन्द्र पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण ठाकुर लगन सिंह, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, देवेंद्र कुर्मी, रामजी दुबे, आर. आर. पारासर, शरद राजा सेन आदि ने धरना प्रदर्शन और भारत बचाओ रैली को लेकर तैयारियां पर आवश्यक सुझाव व विचार व्यक्त किये।बैठक में मुख्य रूप से डॉ. दिनेश सिंघई, शिववपाल यादव,महेंद्र यादव,रवि सोधिया, अक्षय दुबे, सुनील सिंह,संदीप सोनी,डॉ. अरविंद चौधरी,सत्यनारायण पटेल, एम. आई. खान, मुल्ले चौधरी, रोहित वर्मा,संदीप चौधरी,डॉ. मेहमूद खान, हरप्रसाद अहिरवार, समीर मकरानी, धीरज खरे, अफजल खान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here