Sunday, January 11, 2026

सागर की महिला डॉ. नीना गिडियन को मिला मुंबई में वंडर फॉगसीयन अवॉर्ड

Published on

मुंबई में सागर की डॉक्टर नीना गिडियन को मिला वंडर फॉगसीयन अवॉर्ड
सागर/मुुंबई–/राष्ट्रीय स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फॉगसी द्वारा मुम्बई में गर्भ व गर्भावस्था (कनसेपशन टू डिलीवरी) विषय पर आयोजित विश्व सम्मेलन में शहर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीना गिडियन का सम्मान हुआ। मुंबई से लौटने के बाद डॉ गिडियन ने बताया कि सम्मेलन में देश- विदेश से एक हजार से अधिक विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। संस्था ने 28000 स्त्री रोग विशेषज्ञों मे से 100 का चयन किया था, जिसमें डॉ गिडियन 42वें स्थान पर थीं।
सागर संभाग से अकेली डॉ गिडियन का चयन हुआ ये सम्मान उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नंदिता पलशीटकर, जैकलीन फर्नाडीज, डायना हिडन, व सचिन तेंडुलकर ने प्रदान किया वी फॉर स्त्री की थीम पर डॉ नीना गिडियन ने अनेकों काम महिलाओं के उत्थान के लिए, किशोरी बालिकाओं के लिए (पिंक हेल्थ मिशन) के अन्तर्गत किए।
“गिडियन सूचर “का आविष्कार किया, जिससे सिजेरियन ऑपरेशन मे सरल पद्धति से ब्लीडिंग को रोका जा सके। भारत भर की स्त्री रोग विशेषज्ञों ने इसे अपनाया है जिससे पी पी एच से महिलाओं की मृत्यु मे कमी आई है। उन्होंने ने पिछले साल जिला अस्पताल सागर मे सबसे ज्यादा सिजेरियन व बच्चादानी के आपरेशन करने के लिए “रिस्पेक्ट फुल मेटरनिटी केयर”का अवार्ड भोपाल मे प्राप्त किया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का “वूमेन एम्पावरमेंट अवार्ड” गोवा मे प्राप्त किया जो भारत की दस महिलाओं को दिया गया था।
मुंबई में सागर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री चौकसे भी थीं

गजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-9302303212

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

खुरई में फूलों से स्वागत देख गदगद हुए CM डॉ यादव, बोले होली दिवाली जैसा माहौल

स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने खुरई विधानसभा क्षेत्र को लगभग 1000...

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में छतरपुर जिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त हुए अभिषेक सेंगर, परिचितों ने दी बधाई

छतरपुर। श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर अभिषेक सिंह सेंगर...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।