Thursday, January 22, 2026

केंद्र की भाजपा सरकार पर लगे पक्षपात के आरोप होगा धरना प्रदर्शन कांग्रेसियों ने बैठक में बनाई यह रणनीति

Published on

केंद्र के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक बाबरिया के निर्देश पर सभी जिलों में केंद्र सरकार की वादा खिलाफी एवं मध्य प्रदेश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन तय हुआ है
धरना प्रदर्शन में अधिक से संख्या में लोग हिस्सेदारी करें इसी परिप्रेक्ष्य में कांग्रेसजनों की एक बैठक सिविल लाइन स्थित अशोक श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ करते हुए सभी नेताओं को अपने अपने सम्पर्कों के समस्त काँग्रेस जनों को 25 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे म्युनिसिपल स्कूल कटरा के सामने धरना में पहुँचने का अनुरोध किया इस आयोजन मेंअधिक से अधिक भागीदारी करने का निर्णय इस बैठक में हुआ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव ने कहा केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी और मनमोहन सिंह इस देश के प्रधानमंत्री थे तब मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और मध्यप्रदेश में अतिवृष्टि के हालात बने और किसानों को मदद की जरूरत पड़ी तब केंद्र की सरकार ने स्पेशल पैकेज जारी कर मध्य प्रदेश के लोगों को और किसानों को राहत देने का काम किया था आज वही काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना चाहिए लेकिन बहुत दुर्भाग्य की बात है की प्रदेश सरकार ने मांगे थे 7000 करोड़ रुपए और मिले सिर्फ 1000 करोड रुपए।
इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र सुहाने ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब केंद्र की गलत और पक्षपात वाली नीति के खिलाफ अधिक से अधिक संख्या में इकट्ठा होकर पुरजोर विरोध करें उन्होंने कहा की जब यहां सूखे के हालात हुए तब मध्य प्रदेश और साथ में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में आने वाले हिस्से को 7000 करोड़ का स्पेशल पैकेज यूपीए सरकार ने दिया था शिवराज सिंह मुख्यमंत्री थे और अब कमलनाथ मुख्यमंत्री हैं तो यह भेदभाव पूर्ण कार्य प्रदेश के अन्नदाता के साथ किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद शौकत अली ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा या ऐसा अवसर है जब हमारे मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री किसानों का कर्जा माफ कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री किसानों के हिस्से की राशि में कटौती कर रहे हैं हमें सब मिलकर इन बातों का विरोध करें वह कल के धरने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो गए कार्यक्रम का संचालन राम कुमार पचौरी ने किया और आभार व्यक्त विमल जैन ने माना इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुकुल पुरोहित कार्यवाहक अध्यक्ष चक्रेश।सिंघाई,राजकुमार कोरी,सुल्तान कुरेशी युवा नेता एजाज हुसैन,रफीक गनी, ठाकुर पहलाद सिंह, तोता यादव पार्षद, अलीम खान,अज्जू भाई जान,अबरार सौदागर, अनवर भाई जान,मंदसौर पठान,जावेद भाई जान सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित थे।
गजेंद्र सिंह की रिपोर्ट 9302303212

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!