Monday, January 12, 2026

आगामी पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर वृद्धाश्रम पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी फलवितरण कर किया वृक्षरोपण

Published on

आगामी पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
जी. जनार्दन (भा.पु.से.) और सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी बाटे फल किया वृक्षारोपण
मप्र( सागर) –/ दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग में, चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में बल सहित, घात लगाकर, देश की सीमा की सुरक्षा हेतु तैनात पुलिस बल की टुकड़ी पर हमला किया गया था।
इस हमले में देश की सीमा की सुरक्षा हेतु प्रथम पंक्ति में तत्समय तैनात रहे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक छोटे से गश्तीदल के रणबाकुरों द्वारा उक्त हमले में अपने प्राणों की आहूति देते हुये, देश की सुरक्षा एवं अखण्डता हेतु
सर्वोच्च बलिदान दिया गया इन्हीं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के रणबाकुरों द्वारा शौर्य के असाधारण कार्य को स्मरण करने हेतु 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष देश भर में सभी पुलिस बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर उक्त शहीदों के साथ-साथ विगत 01 वर्ष के दौरान देश एवं राज्यों की आंतरिक सरक्षा कायम करने हेतु कर्तव्य की बेदी पर स्वयं के प्राणों की आहूति देकर शहीद हुये पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का भी पुण्य स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की जाती है। उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में, दिनांक 21.10.2019 को आगामी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा किन्तु इसके पूर्व, कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुये, पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को श्रद्धांजली के परिप्रेक्ष्य में, आज दिनांक 18.10.2019 को प्रातः 10.00 बजे निदेशक जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी जी. जनार्दन (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सागर अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सागर राजेश व्यास, सागर शहर मुख्यालय पर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहाँ वरिष्ठ वृद्ध नागरिकों का कुशलक्षेम जाना एवं उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुये, साथ ही इस अवसर पर वृद्धजनों को फल वितरित किये गये वृद्धाश्रम के वृद्ध वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस स्मृति(शहीद) दिवस के इतिहास एवं पृष्ठभूमि के बारे में गौर से सुना गया।
इसके उपरांत वृद्धाश्रम परिसर में उक्त अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर अन्य अमला उपस्थित रहें।

क्राइम रिपोर्टर गजेंद्र सिंह 9302303212

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

सागर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान जारी

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान सागर। पुलिस अधीक्षक सागर...

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जनवरी 2026): मेष से मीन तक जानिए करियर, धन,...

साप्ताहिक राशिफल: जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए लाएगा सफलता या सावधानी,जाने 12 राशियों का हाल…

साप्ताहिक राशिफल: जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए लाएगा सफलता या सावधानी,जाने 12 राशियों...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।