क्षेत्र के लोगों के साथ विधायक पहुँचे विद्धुत विभाग सुनाई खरी-खरी

बिजली विभाग के अधिकारियों से मिले विधायक रखी क्षेत्रवासियों की समस्याएँ अधिकारी के सामने
सागर–/आज नरयावली विधानसभा क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं भारी भरकम बिजली बिलों से परेशान विधानसभा क्षेत्र बासी जिनकी समस्याओं को लेकर आज बिजली विभाग के डीई से मिलकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक मा.प्रदीप लारिया जी ने समस्याओं से संबंधित आपनी बात कहीं साथ ही कहा की जहाँ भाजपा सरकार मे गरीबों के बिजली बिल दो सौ रुपए प्रति माह आते थे वहीं उन्हीं हितग्राहियों के बिजली बिल आज हजारो रूपए प्रति माह आ रहे हैं जिसमें क्षेत्र भर के लग भग 200 परिवारों के बिल 50 हजार रुपए से ज्यादा आए है मा.विधायक लारिया जी ने आपनी बात कहते हुए कहा की ऐसे भारी भरकम बिजली बिलों का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र भर मे बिजली विभाग के विरुद्ध उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसको देखते हुए बिजली विभाग के डीई ने कहा की जल्द ही क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निराकरण शिविर लगाकर भारी भरकम बिजली बिलों का समाधान किया जाएगा इस दौरान बडी संख्या में क्षेत्र ग्रामीण जन उपस्थित रहे

संपादक- गजेंद्र सिंह

ख़बर का असर न्यूज नेटवर्क -9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here