होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

हिंदी दिवस पर कहानी उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हिंदी दिवस पर आज विकासखंड स्तरीय कहानी उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन  देवरी(सागर)–/इस आयोजन मे जन शिक्षा केन्द्र स्तर से चयनित बच्चो ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra singh

Post date

Published on:

| खबर का असर

हिंदी दिवस पर आज विकासखंड स्तरीय कहानी उत्सव प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

देवरी(सागर)–/इस आयोजन मे जन शिक्षा केन्द्र स्तर से चयनित बच्चो व शिक्षकों ने भाग लिया सभी ने हाव भाव के साथ अपनी कहानी का प्रस्तुतिकरण जनपद शिक्षा केन्द्र मे किया, यह कहानी विधा बच्चो मे पठन पाठन की रूचि बढ़ाने के लिए व शैक्षिक वातावरण आनंद दाई बनाने के लिए नवाचार के रूप मे शालाओ मे अपनाई जा रही है। इस प्रतियोगीता मे छात्र छात्राओ मे प्रथम स्थान मा शा मदपिपरिया के छात्र तनुज भारद्वाज 8 वी, द्वितीय स्थान शा कन्या मा शा गौरझामर की छात्रा हिमाशी कुर्मी व तृतीय स्थान शा बालक मा शा की छात्रा अनुराधा कुर्मी ने प्राप्त किया। शिक्षक वर्ग मे प्रथम स्थान अशोक राजोरिया, दितीय स्थान सुनील राजपूत व तृतीय स्थान ब्रजेश लोधी ने प्राप्त किया। सभी प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया गया व प्रमाण पत्र दिये गए। इस प्रतियोगिता मे निर्णायायक मंडल मे एन बी बारोलिया व बी के सकवार वरिष्ठ शिक्षक थे।
कार्यक्रम का संचालन व संयोजन वीरेंद्र जैन बी ए सी ने किया आभार बी आर सी यू के चौबे ने किया। इस अवसर पर बी ए सी हरीकृषण चौबे, प्रमोद चौबे, सत्यसिंह, योगेंद्र सोनी, सी एस धुर्वे, ऋतु यादव, दिनेश दीक्षित अरुण दुबे बी ए सी, मनोज प्रजापति व शैलेंद्र पांडे उपस्थित रहे।