मप्र का पहला मामला – छेड़छाड़ पर हुई रासुका की कार्यवाई

छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग के आरोपी का पुलिस ने करवाया NSA महिला संबंधी अपराध में सम्भवतः ये मध्यप्रदेश का पहला NSA

भोपाल–/छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग के मामलें में राजीनामा करने की धमकी देने वाले आरोपी को टीटी नगर पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। *आरोपी धर्मेंद पिता राम जीवन गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी एमपी नगर भोपाल* के विरुद्ध पूर्व में थाना अयोध्या नगर, निशातपुरा, मिसरोद, टीटी नगर एमपी नगर में छेड़-छाड़ के पांच मामले पंजीबद्ध है। इन्हीं मामलों में आरोपी फरियादियों को केस में राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिस पर थाना टीटी नगर में अपराध क्रमांक 723/19 धारा 507 195, ipc का पंजीबद्ध किया गया था।

आरोपी द्वारा लगातार आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलग्न होने के कारण टीटीनगर पुलिस द्वारा जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर जिलादण्डाधिकारी भोपाल द्वारा आज दिनांक 06 अगस्त को आरोपी धर्मेन्द्र गुप्ता के विरुद्ध रासुका (NSA) का आदेश पारित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here