जब चलती ट्रेन से गिरा युवक FRV ने पहुँचाया अस्पताल

चलती ट्रेन से गिरा युवक हुआ गंभीर घायल, डायल-100 ने पहुंचाया समय रहते अस्पताल 
बीना-सागर–/जब दिनांक 16-06-2019 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में जिला सागर थाना बीना अंतर्गत से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक चलती  ट्रेन से गिर गया है ।
राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना मिलते ही तत्काल थाना जीआरपी बीना एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम बीना को सूचित करते हुये डायल 100 एफ़आरवी को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया । बीना डायल-100 स्टाफ आरक्षक दीपक शुक्ला और पायलेट प्रसन्न पटेल रेल्वे सुरक्षा बल स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और घायल को साथ लेकर अस्पताल पहुँचे । प्राप्त जानकारी के अनुसार संजु कुशवाह पिता रमेश कुशवाह उम्र 22 वर्ष पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल से ललितपुर जा रहा था, जो बीना के पास अचानक चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण घायल हो गया था । डायल-100 स्टाफ ने बताया की युवक को प्राथमिक उपचार उपरांत सागर के लिये रेफर किया गया है । जिसकी हालत अब ठीक बताई जा रही हैं
बीना संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here