लोगों के चेहरे पर मुस्कान-सागर पुलिस ने लौटाए गुमे हुए 15 एंड्राइड मोबाइल

आमतौर पर चोरी गया या गुमा हुआ मोबाइल सायद ही कभी वापस मिलता हो पर यह चमत्कार मप्र की सागर जिले पुलिस के साइवर सेल और अधिकारियों के निर्देशों से संभव हो रहा हैं इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक ने फरियादियो के मोबाइल लौटये जिससे उक्त फरयादी/शिकायतकर्ता काफी खुश दिखे।

सागर–/ आज के दौर में मोबाइल एक तिजोरी की तरह भी काम करता हैं बता दें मोबाइल में हमारी बैंक डिटेल्स सोसल साइट आदि रहते हैं और अगर यह गुम या चोरी चला जाये तो आपको एक सदमें से कम नही लगेगा आज सागर पुलिस ने प्राथमिक रूप से ऐसे 15 गुमे/गिरे मोबाइल्स बरामद कर मोबाइल मालिको को सौपे ..

सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने मामले की गंभीरता और शिकायतों के लगातर आने पर यह ठोस कदम उठाया और साइबर सेल व संबंधित थाना चौकियों को ऐसे मामलों पर भी गम्भीरता दिखाने के लिए निर्देशित किया फलस्वरूप आज पुलिस ने विभिन्न लोगो के 15 एंड्राइड मोबाइल ढूढ़ कर फरियादियों को सम्मानस्वरूप लौटाते …मुहिम में

पुलिस कप्तान अमित सांघी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह (बीना), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेष व्यास (सिटी) साइबर एक्सपर्ट सौरभ रैकवार, अमर तिवारी, दीपक राजपूत, रविकांत पांडे और थाना स्टाफ में  प्रा. आ. अभिषेक पटेल (थाना गोपालगंज), आ. सुशील चौहान (थाना मकरोनिया), आ. आशीष गौतम, आ. मुकेश दुनेरिया ( थाना केंट), आ.भानु और आ.भोला यादव (थाना बहेरिया) की अहम भूमिका थी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here