आज सागर लोकायुक्त पुलिस ने सहायक आयुक्त (जी.एस.टी म0प्र0) कार्यालय वृत्त बीना के स्टेनो को 28000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया साथ ही सहायक आयुक्त जी.एस.टी भी बने आरोपी
मप्र सागर–/आवेदक प्रकाश रोहरा सिंधी कालोनी गांधी वार्ड बीना जिला सागर द्वारा पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय सागर संभाग सागर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई कि आरोपी लखनलाल अहिरवार स्टेनो टायपिस्ट, एवं गोव्द्र सिंह यादव सहायक
येड-३ कार्यालय सहायक आयुक्त सेल्सटेक्स कार्यालय वृत्त बीना में पदस्थ है के द्वारा आवेदक से संबंधित माँ के जी.एस.टी. प्रकरणों की
लिपिकीय त्रुटि (वर्टिकल त्रुटि) को ठीक करने के लिए 28000/-रूपए की रिश्वत मांग की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन पर लोकायुक्त कार्यालय सागर में पदस्थ श्री राजेश खेड़े, उप पुलिस अधीक्षक एवं निरीक्षक श्रीमति मंजू
सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष दल के द्वारा की गई कार्यवाही में आज दिनांक 26.06.19 को आवेदक से 28000 रूपया रिश्वत लेते हुए
आरोपी लखनलाल अहिरवार स्टेनो टायपिस्ट, एवं महेन्द्र सिंह यादव सहायक ग्रेड-3 कार्यालय, सहायक आयुक्त, (जी.एस.टी)म0प्र0 कार्यालय
वृत्त बीना जिला सागर को रंगे हाथों पकड़ा गया। श्री रीतेश दांडिया, सहायक आयुक्त सेल्सटेक्स कार्यालय वृत्त वीना को सहआरोपी बनाया
गया है। आगे कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधीक्षक विपुथा लोकायुक्त कार्यालय सागर
फो। 0 07582-267765