Monday, February 2, 2026

आतंकीयों ने 350 किलो बारूद से भरी कार से मारी थी CRPF की बस को टक्‍कर-42 जवान शहीद

Published on

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ है। इस हमले में अब तक करीब 42 जवान शहीद हो गए, हमले में जैश ए मोहम्मद का नाम सामने आ रहा है

पुलवामा में हुए सेना पर आतंकी हमलें में एक आतंकी का नाम आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो बताया जा रहा हैं
जैश-ए-मोहम्मद के प्रवक्ता ने स्थानीय न्यूज एजेंसी को दिए गए एक बयान में इसकी जानकारी दी उनके मुताबिक, आदिल अहमद पुलवामा के गुंडई बाग का रहने वाला है। उसका एक फोटो भी सामने आया है। इसमें उसे जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर बता रहा है और लिखा, ‘गिन रखा है अपने लहू का हर कतरा हमने, न बख्शे हमारे शहीद हमें, जो हमने तुमको एक-एक कतरा गिनवाया नहीं – जाहिद बिन तलहा’
सूत्रों ने बताया कि आदिल ने विस्‍फोटक से भरी एक स्‍कॉर्पियो कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्‍कर मारी।

उसकी कार में तकरीबन 350 किलो विस्‍फोटक था। बताया जा रहा है कि 1990 में आतंकवाद के उभार के समय के बाद पहला आत्‍मघाती हमला हुआ है जिस बस को निशाना बनाया गया वह 55 सीटर थी और इसमें 44 जवान सवार थे। ये जवान छुट्टी से लौट रहे थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। इस काफिले को एक सप्‍ताह पहले ही ड्यूटी पर तैनात किया जाना था लेकिन किसी वजह से इनकी तैनाती में देरी की गई थी।

Latest articles

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!