Monday, February 2, 2026

गांव-गरीब और किसानों को सूचना एवं ज्ञान से वंचित रखने का गलत कदम हैं यह-शोभा ओझा

Published on

मप्र कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा हैं कि गांव-गरीब और किसानों को सूचना एवं ज्ञान से वंचित करने का प्रयास सिद्ध होगा आकाशवाणी को बन्द करना जल्द सरकार चालू करें आकाशवाणी की भी माँग उठने लगी हैं अब

भोपाल/ केंद्र में काबिज भाजपा की मोदी सरकार द्वारा आकाशवाणी को अचानक बंद करने का निर्णय गांव- गरीब और किसान को जरूरी सूचनाओं तथा ज्ञान से वंचित करने का प्रयास है।केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश के हर वर्ग को मिलने वाली सस्ती, सरल और सहज सूचनाओं से वंचित कर सूचना के अधिकार को प्राइवेट ब्रॉडकास्टिंग करने वाली पूंजीपतियों के हाथ बेचने का काम किया गया है,

यह आरोप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया है। अपने आरोप में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकारों ने जन- सूचना के तंत्र को गांव- गरीब और आम जनता तक पहुंचाने के लिए पहले आकाशवाणी और फिर दूरदर्शन का व्यापक विस्तार कर उन्हें सूचना के द्वारा जागरूक बनाने का प्रयास किया गया है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने सूचना क्रांति के द्वारा ज्ञान से समृद्ध भारत का निर्माण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मीडिया विभाग अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने आगे कहा है कि आकाशवाणी से संचार के सस्ते, सुलभ और सरल माध्यम से जहां देश के युवाओं को शिक्षा, किसानों को खेती, महिलाओं- बच्चों और आम जनता को स्वास्थ्य के साथ बेहतर जीवन जीने की कला और मनोरंजन के द्वारा समृद्ध बनाने का काम किया है वही आकाशवाणी ने पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने भाजपा की केंद्र शासित मोदी सरकार द्वारा आकाशवाणी को बंद करने के निर्णय को बेहद आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की बेहद उबाऊ मन की बातों को जनता द्वारा नकारे जाने के चलते उनसे सूचना का सस्ता, सहज, सरल और सुलभ माध्यम छीन कर इसे पूंजीपतियों हाथों में बेचने का षड्यंत्र किया गया है,उन्होंने सरकार से अपने इस निर्णय को वापस लेकर आकाशवाणी को चालू रखने की मांग की है

Latest articles

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!