महिला पटवारी ने लगाए जज पर यौन शोषण के आरोप, हुई FIR

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहा फरियादियों को इंसाफ देने वाले एक जज के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं एक महिला पटवारी ने जज के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है

पन्ना–/युवती ने आरोप लगाया है कि अजयगढ़ में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया

रीवा जिले के मानस नगर निवासी एक महिला पटवारी ने अजयगढ़ में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सोनी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया हँ जसमे पुलिस ने युवती की शिकायत पर बलात्कार तथा दहेज की धाराओं के तहत अजयगढ थाने में मामला दर्ज कर लिया है,

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2015 में परिवार वाले छतरपुर निवासी मनोज सोनी के घर रिश्ता लेकर गए थे जिसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ और इस तरह बात होने लगी इसके बाद मनोज सोनी रीवा कलक्ट्रेट में मुझे देखने आया और पसंद किया और शादी की बात आगे बढ़ाने को कहा जिसके बाद जुगल किशोर मंदिर बुलाया और मिलने पर कहा कि मेरे लिए अन्य रिश्ते भी आ रहे हैं 50 लाख रुपए दहेज़ में दे रहे हैं,इस सम्बन्ध में तुम अपने पिताजी से बात करो इसके बाद मनोज के बुलाने पर अजयगढ़ पहुंची जहां शादी का भरोसा दिलाकर उन्होंने मेरी मर्जी के विरुद्ध सम्बन्ध बनाये

युवती ने शिकायत में बताया कि इसके बाद शादी का पूर्ण भरोसा दिलाकर बार बार शारीरिक शोषण करता रहा और किसी और से शादी करने का शगुन ले लिया, फिलहाल अजयगढ़ पुलिस ने युवती की शिकायत पर बलात्कार तथा दहेज की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है,मामले की जांच की जा रही है !

पन्ना संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here