Monday, February 2, 2026

भारत की जंगी ताकत में हुआ इजाफ़ा, अब BVR मिसाइल से लैस ‘तेजस’ बना और भी घातक

Published on

BVR मिसाइल सफलतापूर्वक दागी,जंगी जेट तेजस बना और घातक 

भारत–/ देश को रक्षा तकनीक के विकास में एक और उपलब्धि हासिल हुई है, स्वदेश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस ने हवा से हवा में मार करने वाली BVR मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इसने एक प्रभावी जंगी जेट के तौर पर अपनी पूरी क्षमता प्रदर्शित की तथा वह अंतिम परिचालन मंजूरी हासिल करने के बिल्कुल करीब पहुंच गया है रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गोवा में समुद्र तट के पास परीक्षण के तौर पर तेजस से इस मिसाइल को दागा गया जो अपनी सभी परिचालन जरूरतों पर खरी उतरी

इससे पहले तेजस को सैन्य हथियारों और अन्य मिसाइलों से लैस करने की मंजूरी दी गई थी भारतीय वायुसेना ने 40 तेजस मार्क -1 संस्करण का आर्डर दिया था, वायुसेना ने फिर दिसंबर में करीब 50,000 करोड़ रुपये की लागत से 83 और तेजस की खरीद के लिए एचएएल को अनुरोध प्रस्ताव दिया था अधिकारियों का कहना है कि BVR मिसाइल के सफल परीक्षण से इस विमान को अंतिम परिचालन मंजूरी मिलने में तेजी आएगी उसे सरकारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की एयरोनॉटिक्स डेवलपमेंट एजेंसी ने मिलकर तैयार किया है

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा हल्के जंगी विमान ने मारक क्षमता में विस्तार तथा अपने सुरक्षित परिचालन को प्रदर्शित करने के लिए हवा से हवा में मार करने वाली डर्बी BVR मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा, उसे कल गोवा में समुद्रतट के पास एलसीए से दागा गया, एलसीए की कमान विंग कमांडर सिद्धार्थ सिंह के हाथों में थी इस परीक्षण से पहले मिसाइल पृथक्करण लक्षणों का गहन अध्ययन किया गया। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेजस को विश्वस्तरीय विमान बनाने के लिए DRDO व् अन्य एजेंसियों को बधाई दी

DRDO के अध्यक्ष एस क्रिस्टोफर ने कहा कि इस परीक्षण के साथ ही तेजस ने एफओसी प्रमाणन की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है,जिस तेजस ने मिसाइल दागा उसके साथ दो और तेजस थे ताकि इस घटना को उच्च क्षमता वाले कैमरों से कैद किया जा सके और उसका इस मिसाइल के परीक्षण के संदर्भ विस्तृत विश्लेषण किया जा सके !

Latest articles

पुलिस के मजनू अभियान में 715 से अधिक लोगो पर कार्यवाई

सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मजनू...

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया

समरस समाज से ही होगी हिंदू समाज की रक्षा – एकता खेमरिया सागर। तहसीली, सिविल...

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!