Monday, February 2, 2026

श्री श्री का बड़ा बयान कहा जल्द बनेगा राम मंदिर !

Published on

श्री श्री रविशंकर का बड़ा बयान, जल्द बनेगा राम मंदिर

जबलपुर–/श्री श्री ने जबलपुर दौरे पर रहतें हुये कहा हैं कि जल्द ही श्री राम मंदिर बनेगा पर जरुरत है कि दोनो समुदाय के लोग सामंजस्य बनाये क्योंकि जब सभी लोग एक साथ होगे तो निश्चित रुप से राम मंदिर बनेगा ये कहना है श्री श्री रवि शंकर का, अधायत्म और संत्संग कार्यक्रम मे शामिल होने जबलपुर पहुँचे श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि संभावना दिख रही है कि अब जल्द ही राम मंदिर बनेगा और ये हमारी भी इच्छा है ,

उन्होने ये भी कहा कि अब वो दिन भी दूर नही है कि जब राम मंदिर बनेगा और जल्द ही बनेगा, आपको बता दे कि श्री श्री रवि शंकर दो दिन के दौरे पर जबलपुर पहुँचे हुए है जहाँ वो आज गोल बजार मे होने वाले महासंत्संग कार्यक्रम मे शामिल होंगे और वही कल कचनार सिटी मे होने वाले देवी पूजन के कार्यक्रम में भी शामिल होगे

ज्ञात हो कि अभी हाल ही में अयोध्या मामले को लेकर  श्री श्री रविशंकर ये कहकर विवादों में आये थे कि अयोध्या विवाद नहीं सुलझा तो देश सीरिया में बदल जाएगा, इसके बाद श्री श्री के बयान पर हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने तीखी टिप्पणी की थी ओवैसी ने तल्खी दिखाते हुए कहा कहा था कि रविशंकर खुद को बड़ा समझने लगे हैं, उन्हें लगता है कि हर कोई उनकी बात मान लेगा असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविशंकर को संविधान पर भरोसा नहीं है,वो कानून को नहीं मानते उन्हें लगता है कि वह खुद ही कानून हैं, जिसके जवाब में रविशंकर ने उन्हें मूर्ख बताया था, एआईएमआईएम अध्यक्ष से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर श्री श्री ने कहा कि मैं उनके जैसें मूर्खों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता !!

Latest articles

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली सागर। मध्यप्रदेश शासन,...

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न जबलपुर। शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!