Monday, February 2, 2026

मौलाना की शिकायत लेकर थाने पहुँचे जर्नल सेकेट्री..

Published on

अयोध्या सदभावना समन्वय समिति के जनरल सेक्रेटरी अमरनाथ मिश्रा ने मौलाना सलमान नदवी के खिलाफ हसनगंज थाना में कराई शिकायत दर्ज

लखनऊ–/मौलाना सलमान नदवी पर अमरनाथ मिश्रा आरोप लगाया हैं कि समझौते के बदले में पांच हज़ार करोड़ रूपये की रिश्वत मागी जा रही थी, अमरनाथ के मुताबिक मौलाना नदवी ने एक मुलाक़ात में कहा कि हिन्दू पक्षों की ओर से जो प्रस्ताव हों, वह हमें लिखकर दे दें, इन प्रस्तावों पर बोर्ड की होने वाली मीटिंग में विमर्श किया जाएगा,

अमरनाथ के मुताबिक उन्होंने यह प्रस्ताव मौलाना नदवी को लिखकर दे दिए थे पर मौलाना ने यह प्रस्ताव मीडिया में लीक कर दिए, जिसकी वजह से बोर्ड मौलाना से नाराज़ हो गया,

क्या था मामला- राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले को अदालत से बाहर सुलझाने की कोशिश करने वाले मौलाना सलमान नदवी अब खुद ही सवालों और आरोपों के घेरे में नज़र आ रहे हैं सुलह का फार्मूला पेश कर ऑल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड से निकाले जा चुके मौलाना नदवी पर अब मस्जिद का दावा छोड़ने के लिए 5000 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगा है वही मोलाना पर यह आरोप अयोध्या सदभावना समन्वय महासमिति के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने लगाया है,साथ ही उन्होंने नदवी के खिलाफ गुरुवार को थाना हसनगंज में शिकायत भी कराई हैं,

मिश्रा ने शिकायत देते हुए मौलाना नदवी पर झूठ बोलने और नदवा कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने की मांग की है, पुलिस ने लेकर जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है,

उनका कहना है कि मौलाना नदवी मस्जिद का दावा छोड़ने के लिए 5000 करोड़ रुपए चाहते रहे थे साथ ही दूसरी जगह मस्जिद बनाने के लिए 200 एकड़ जमीन और राज्यसभा की सदस्यता की भी मांग की जा रही थी

श्रीश्री रविशंकर के करीबी माने जाने वाले मिश्र ने कहा कि अयोध्या मसले पर बातचीत के लिए उन्होंने 5 फरवरी को नदवी से मुलाकात की थी साथ ही मुलाकात के दौरान मौलाना ने उनसे इस मसले पर लिखित प्रस्ताव मांगा था और उन्हें आश्वस्त किया था कि वह 9, 10 व 11 फरवरी को हैदराबाद में होने वाली मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव पेश कर उस पर सहमति बनवाएंगे,दूसरी ओर मौलाना नदवी का कहना है कि वह किसी अमरनाथ मिश्र को नहीं जानते, यह हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच तनाव पैदा करने की साजिश है,

वहीं, अमरनाथ मिश्र का कहना है कि उन्होंने हसनगंज पुलिस को तहरीर देकर मौलाना के मोबाइल की कॉल डिटेल और नदवा कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने की मांग की है, इससे मौलाना और उनके बीच हुई मुलाकात की सच्चाई का पता चल जाएगा,

इस मामले में SSP दीपक कुमार का कहना हैं शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, डॉ मिश्रा की बात सच साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी !

Latest articles

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता

पशुपालन विभाग का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, सागर टीम रही क्रिकेट विजेता खेल प्रतियोगिताएं...

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की...

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली

एसडीओपी शशिकांत सरयाम को उप सेनानी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिली सागर। मध्यप्रदेश शासन,...

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न

जबलपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार संपन्न जबलपुर। शहर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय...

More like this

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी नई दिल्ली।...

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी होगी सावधानी

साप्ताहिक राशिफल : कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार, तो कुछ को बरतनी...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!